शाहजहांपुर में मकान के अंदर शराब पार्टी:हिंदूवादी संगठन की सूचना पर पुलिस पहुंची, फरीदाबाद की लड़की के साथ कई युवक मिले


शाहजहांपुर में गुरुवार रात करीब 9 बजे एक मकान के अंदर शराब पार्टी चल रही थी, जहां एक नाबालिग लड़की समेत 12 युवक मौजूद थे। हिंदूवादी संगठन की सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा और सभी को हिरासत में ले लिया। नाबालिग ने अपनी उम्र 17 साल बताई और वह हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली है। छापामारी के दौरान के वीडियो सामने आए हैं। यह घटना थाना निगोही क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 9 बजे की है। स्थानीय लोगों ने एक मकान में कुछ युवकों और एक नाबालिग लड़की को जाते देखा। इसके बाद उन्होंने हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर हिंदूवादी संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस जब मकान के अंदर पहुंची तो वहां करीब एक दर्जन युवक और एक लड़की मिली। तलाशी के दौरान मकान के अंदर जगह-जगह शराब और बीयर की बोतलें पाई गईं, साथ ही कुछ गिलासों में शराब भरी हुई थी। पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह हरियाणा के फरीदाबाद की निवासी है। उसने वहां मौजूद एक युवक को अपना भाई बताया, लेकिन वह उसका सगा भाई नहीं था। पुलिस को उसकी बात पर संदेह हुआ, क्योंकि मौके पर शराब और बीयर की बोतलें थीं और युवक खाना खाते हुए शराब पी रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को थाने लाया है और नाबालिग को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। हिरासत में लिए गए कुछ युवक शाहजहांपुर के हैं, जबकि कुछ अन्य जिलों के बताए जा रहे हैं। पुलिस अब मकान मालिक की जानकारी जुटा रही है और नाबालिग के परिवार से संपर्क किया गया है, जो शुक्रवार को शाहजहांपुर पहुंचेंगे। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि एक मकान में पार्टी की शिकायत मिली थी। मौके पर एक नाबालिग लड़की और कई युवक मिले हैं। लड़की के परिवार से संपर्क किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *