NCL दुद्धीचुआ से चोरी की केबल बरामद:सोनभद्र पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो टुकड़े केबल जब्त


सोनभद्र पुलिस ने गुरुवार की दोपहर में एनसीएल दुद्धीचुआ क्षेत्र से चोरी की केबल के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की दो टुकड़े केबल भी बरामद की है। बता दे कि कोयला खदान में चलने वाली इलेक्ट्रिक शावेल मशीन से उच्च क्षमता भार वहन करने वाले डंपरों में कोयला लोड किया जाता है। बीते दिनों 14 नंबर शावेल मशीन की केबल काट कर चोरी कर लिया था। कोल प्रबंधन की तरफ से शक्तिनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने अधिकारियों से मिले दिशा निर्देश के मुताबिक जांच शुरू की। चेकिंग के दौरान एनसीएल के सुरक्षाकर्मियों के सहयोग से एनसीएल दुद्धीचुआ के 14 नंबर शावेल के पास से इन चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की दो टुकड़े केबल बरामद की गई। पकड़ में आए विशाल अगरिया निवासी गुड़बहरा थाना सरई सिंगरौली, शिवराज निवासी धुक्कड़ थाना कुशमी जिला सीधी, अरविंद कुमार साकेत निवासी सुगारी थाना माड़ा सिंगरौली और सीताराम निवासी सुहिरा थाना माड़ा सिंगरौली शामिल हैं। चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक सदाशिव राय, रामबचन सिंह यादव, पंकज कुमार, दिनेश भारती, अमृतलाल की भूमिका रही।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *