मथुरा में डकैती की साजिश रच रहे 6 बदमाश गिरफ्तार:आयशर कैंटर, तमंचा-चाकू और चोरी के औजार बरामद


मथुरा की फरह थाना पुलिस और एंटी रिवार्डिड टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, चोरी और डकैती में इस्तेमाल होने वाले उपकरण तथा एक आयशर कैंटर बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। गोवर्धन ड्रेन के पास घेराबंदी कर दबोचा प्रभारी निरीक्षक छोटे लाल ने बताया कि फरह पुलिस और एंटी रिवार्डिड टीम क्षेत्र में रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम गोवर्धन ड्रेन नाले के पास पहुंची, जहां कुछ लोगों की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दीं। शक होने पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने लगे, लेकिन टीम ने घेरकर सभी छह लोगों को पकड़ लिया। आगरा, जालौन और धौलपुर के रहने वाले हैं आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनू निवासी भोजपुर थाना खेरागढ़ (आगरा), अलाउद्दीन निवासी लेखराज का नगला थाना मलपुरा (आगरा), विजय सिंह निवासी पथराई थाना कुठौंद (जालौन), सुरेश निवासी कसौली थाना शमशाबाद (आगरा), माता प्रसाद निवासी भौजा का नगर थाना मनिया (धौलपुर, राजस्थान) और शरीफ निवासी शाहगंज (आगरा) के रूप में हुई है। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी किसी बड़ी डकैती की योजना बना रहे थे। तमंचा, चाकू और डकैती के औजार बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक आयशर कैंटर, एक देशी तमंचा, कारतूस, दो चाकू, कटर, लाठी, टॉर्च, सब्बल समेत चोरी और डकैती की वारदातों में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान से संकेत मिलता है कि आरोपी संगठित तरीके से वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस फरह पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पहले किन-किन घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और संभावित साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *