![]()
नाला सफाई कार्यों में लापरवाही और अनियमितताओं को लेकर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में खामियां सामने आने के बाद तीन कार्यदायी संस्थाओं को ब्लैकलिस्ट करने और तीन इंजीनियरों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इन फर्मों के किया गया ब्लैक लिस्ट नगर आयुक्त ने जोन-3 में कार्यरत मेसर्स अंशिका इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स मां बाला देवी कंस्ट्रक्शन कंपनी और मेसर्स जय कुंडनीय दरबार कंस्ट्रक्शन को तत्काल प्रभाव से ब्लैकलिस्ट करने और उनकी जमानत राशि जब्त करने के निर्देश दिए हैं। इनका रोका गया वेतन वहीं, पर्यवेक्षणीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और भ्रामक आख्या प्रस्तुत करने के आरोप में जोन-2 के अवर अभियंता आकाश दीप तथा जोन-3 के सहायक अभियंता योगराज सिंह और अवर अभियंता सिद्धार्थ सिंह गौतम का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। संस्थाओं ने काम और अधिकारियों ने नहीं किया परीक्षण नगर आयुक्त ने मामले की जांच के लिए अपर नगर आयुक्त अमित कुमार को संबंधित स्थलों का निरीक्षण कर गोपनीय रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि संबंधित कार्यदायी संस्थाओं ने नाला सफाई कार्यों को जिम्मेदारी से नहीं किया और जोन स्तर पर अधिकारियों ने भी कार्यों का समुचित परीक्षण नहीं किया। रिपोर्ट के अनुसार न तो कार्यदायी संस्थाओं पर प्रभावी निगरानी रखी गई और न ही उच्चाधिकारियों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया गया, जिससे कई स्थानों पर नाला सफाई कार्य प्रभावित हुआ। एक सप्ताह में कमेटी देगी रिपोर्ट मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए अपर नगर आयुक्त प्रथम अनूप कुमार और प्रभारी अधिकारी कार्मिक अनुपम त्रिपाठी की दो सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त ने वरिष्ठ अधिकारियों को भी सभी जोनों में नाला सफाई कार्यों की नियमित निगरानी करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ गोपनीय रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
Source link
नाला सफाई में लापरवाह तीन फर्में ब्लैकलिस्ट, समिति करेगी जांच:नगर आयुक्त ने की कार्रवाई तीन इंजीनियरों का वेतन रोका