![]()
कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने अवैध निर्माण और बेसमेंट के दुरुपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को शहर के छह परिसरों को सील कर दिया। प्रवर्तन जोन-4 की टीम ने विशेष कार्याधिकारी एवं उपजिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह की अध्यक्षता में की गई कार्रवाई में शराब की दुकान की कैंटीन, रेस्टोरेंट, कास्मेटिक शाप आदि को सील किया गया। 30 जून को चलेगा सीलिंग अभियान केडीए अधिकारियों ने बताया कि बेसमेंट के अवैध उपयोग के मामलों में 21 परिसरों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इन नोटिसों की समय सीमा समाप्त हो चुकी है और अब उनकी जांच की जा रही है। पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध होने पर 30 जून को इन परिसरों के खिलाफ भी नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में संबंधित थाना प्रभारियों से वार्ता की जा चुकी है। 44 बीघा अवैध प्लाटिंग चिंहित इसके अलावा केडीए ने शहर में लगभग 44 बीघा क्षेत्रफल में फैली पांच अवैध प्लॉटिंग भी चिह्नित की हैं। इन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए 3 जुलाई की तिथि तय की गई है। अधिकारियों के अनुसार पुलिस प्रशासन से समन्वय कर कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली गई है। मानचित्र अवश्य स्वीकृत कराएं विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने लोगों से अपील की है कि भवन निर्माण से पहले केडीए से मानचित्र स्वीकृत कराएं और स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही निर्माण कार्य करें। उन्होंने चेतावनी दी कि केडीए की अर्जित भूमि, ग्राम समाज की जमीन अथवा सीलिंग भूमि पर कब्जा, खरीद-फरोख्त या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ भूमाफिया और वसूली की कार्रवाई भी प्रस्तावित की जाएगी।
Source link
बेसमेंट में संचालित कैंटीन, रेस्टोरेंट व सैलून सील:केडीए ने शहर भर में 06 परिसरों पर की कार्रवाई, 30 जून को होगी सीलिंग