Sambhal Coaching Center Safety Flaws Found by Naib Tehsildar

सनी गुप्ता, संभल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में प्रशासन ने कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए एक सख्त अभियान चलाया है। इस दौरान नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने चार संस्थानों का निरीक्षण किया, जिनमें दो बेसमेंट में संचालित हो रहे थे।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण इन बेसमेंट सेंटरों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया।

गुरुवार दोपहर 1 बजे संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी में स्थित दो कंप्यूटर सेंटर और दो कोचिंग सेंटरों का प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

जांच में पाया गया कि दो कोचिंग सेंटर बेसमेंट में चल रहे थे, जबकि अन्य दो भूतल पर संचालित हो रहे थे।

निरीक्षण के दौरान, बेसमेंट में संचालित दोनों सेंटरों में गंभीर सुरक्षा खामियां सामने आईं।

अधिकारियों ने पाया कि इन संस्थानों में आने-जाने के लिए केवल एक ही रास्ता था, जो किसी भी आपात स्थिति में बड़ा खतरा बन सकता था। सुरक्षा मानकों की अनदेखी को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से वहां कक्षाएं बंद करा दीं और विद्यार्थियों को घर भेज दिया।

नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने बताया कि कुल चार सेंटर चेक किए गए थे, जिनमें से दो बेसमेंट में और दो भूतल पर थे। प्रशासनिक टीम ने जनहित कंप्यूटर सेंटर का भी निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाएं अपेक्षाकृत बेहतर पाई गईं।

सेंटर में पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था थी और यह कई शिफ्टों में संचालित होता है, जिसमें 18 सीटें उपलब्ध हैं। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने जनहित कंप्यूटर सेंटर में एक दिव्यांग छात्रा को भी देखा, जिसके दोनों हाथ नहीं हैं। वह अपने पंजों की सहायता से कंप्यूटर माउस का उपयोग कर ट्रिपल सी (CCC) कोर्स कर रही थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *