![]()
15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के आयरलैंड के खिलाफ संभावित इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर यूरोप में जबरदस्त उत्साह है। पूर्व भारतीय और आयरिश क्रिकेटर एमवी नरसिम्हा राव (बॉबजी) ने बताया कि बेलफास्ट के 7,000 क्षमता वाले स्टॉर्मोंट ग्राउंड के लिए टिकटों की भारी मांग है और यूरोप के कई देशों से फैंस मैच देखने पहुंच सकते हैं। राव का मानना है कि बेलफास्ट की धीमी पिचें वैभव को रास आएंगी, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में स्विंग और बदलते मौसम के कारण उनकी असली परीक्षा होगी। उन्होंने वैभव की बल्लेबाजी की तुलना सर गारफील्ड सोबर्स से करते हुए कहा कि उनकी तकनीक और शॉट खेलने की क्षमता शानदार है। राव ने युवा बल्लेबाज को सलाह दी कि वे सुपरस्टारडम के बीच सचिन तेंदुलकर की तरह विनम्र रहें, फिटनेस और अनुशासन बनाए रखें। उन्होंने कहा कि वैभव के पास असाधारण प्रतिभा है, लेकिन उसे लंबे समय तक बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी। आयरलैंड क्रिकेट में 35 साल से योगदान दे रहे राव को 28 जून को दूसरे टी-20 से पहले प्रतिष्ठित ‘रॉय टॉरेंस बेल’ बजाने का सम्मान भी मिलेगा। खेल से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 4 महीने अमेरिका में ट्रेनिंग करेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने कुछ खिलाड़ियों को पावर-हिटिंग और फिटनेस में सुधार के लिए करीब चार महीने के ट्रेनिंग प्रोग्राम पर अमेरिका भेजने की तैयारी कर रहा है। पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल कोच माइक हेसन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बोर्ड इस योजना पर काम कर रहा है। हालांकि अभी खिलाड़ियों के नाम और अन्य व्यवस्थाओं पर अंतिम फैसला होना बाकी है। हेसन के अनुसार, अमेरिका में पावर-हिटिंग के कई विशेषज्ञ मौजूद हैं और इस कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों को नए तरीके सीखने तथा अलग माहौल में ट्रेनिंग का अनुभव देना है। इस प्लान में लंबे समय से चोट से जूझ रहे खिलाड़ियों को प्राथमिकता मिल सकती है। बोर्ड हाल के सालों में आलोचना झेल रहे अपने मेडिकल और फिटनेस ढांचे में बदलाव लाने पर भी काम कर रहा है।
Source link
स्पोर्ट्स अपडेट:वैभव के डेब्यू को लेकर यूरोप में क्रेज, टिकटों की भारी डिमांड