![]()
ललितपुर जिले के ग्राम उत्तमधाना में मंगलवार रात तीन भाइयों ने एक युवक और उसके माता-पिता के साथ मारपीट की। इस घटना में तीनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। जाखलौन थाना क्षेत्र के उत्तमधाना निवासी मुकेश कुर्मी ने बताया कि मंगलवार देर शाम वह ललितपुर से बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहा था। गांव में पहुंचते ही गांव के ही तीन भाइयों ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने मुकेश के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब मुकेश के पिता रामदास और मां नन्हीं बाई उसे बचाने आए, तो हमलावरों ने उनके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे तीनों घायल हो गए। मुकेश ने यह भी आरोप लगाया है कि दबंग उसके पैसे भी छीनकर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जाखलौन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
ललितपुर में तीन भाइयों ने युवक से मारपीट की:बचाने आए माता-पिता पर भी हमला, पैसे छीनने का आरोप