लखनऊ भीषण गर्मी में बत्ती हुई गुल:सरोजिनी नगर इलाके में 12 घंटे नहीं आई लाइट , इंदिरा नगर में ट्रांसफार्मर में लगी आग


लखनऊ में भीषड़ गर्मी के बीच बिजली कटौती से लगातार लोग परेशान है। सरोजनीनगर के नादरगंज उपकेंद्र से जुड़े चिल्लावां फीडर की बिजली मंगलवार सुबह करीब 4 बजे से ठप हो गई। जानकारी के अनुसार नादरगंज चौराहे के पास अंडरग्राउंड बिजली केबल का जॉइंट खुल जाने से आपूर्ति बाधित हो गई। फॉल्ट का पता लगाने के लिए बिजली विभाग की टीम ने ट्रैकिंग कर खराबी को खोजा और उसे ठीक करने का प्रयास किया। 12 घंटे बत्ती गुल रही इस दौरान लगातार 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया। बिजली न होने से पानी की आपूर्ति भी बाधित हुई। साथ ही लोगों के दूसरे काम भी भी प्रभावित हुए। स्थानीय निवासी सुनील ने बताया कि जब भी गर्मी बढ़ती है बिजली से परेशान हो जाते हैं। दिन में कई बार कटौती होती है फिलहाल 12 से लाइट न आने से परेशानी बढ़ गई है। हजरत में कटी बिजली बिजली इंदिरा नगर ए ब्लॉक में रात लगभग 1:00 बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई । घटना के बाद क्षेत्र में लगभग 3 घंटे तक बिजली बाधित रही। ट्रांसफार्मर में आग लगने की वजह से लगभग 100 घरों में बिजली बाधित हुई। इस दौरान स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। हजरत गंज इलाके में सुबह लगभग 5:00 बजे बिजली कटौती हुई 1 घंटे तक लाइट ना आने से लोग परेशान रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *