अयोध्या में एडीए की बड़ी कार्रवाई:7 कोचिंग सेंटर और डिजिटल लाइब्रेरी सील, कार्रवाई के दर


अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटरों और डिजिटल लाइब्रेरी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए सात संस्थानों को सील कर दिया। इस कार्रवाई से शहर के अन्य कोचिंग एवं लाइब्रेरी संचालकों में हड़कंप मच गया है। वहीं जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने आल्हा अधिकारियों के साथ मिलकर आकाश कोचिंग इंस्टिट्यूट समेत अनेक कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण कर, आवश्यक कागजात व अग्निशमन के संयंत्र की जांच किया। बिना मानचित्र स्वीकृति संचालित हो रहे थे संस्थान एडीए के उपाध्यक्ष के निर्देश पर सहायक अभियंता और प्रवर्तन टीम ने 23 जून को संयुक्त अभियान चलाया। जांच के दौरान कई संस्थान बिना मानचित्र स्वीकृति तथा निर्धारित मानकों का पालन किए संचालित पाए गए। इसके बाद प्राधिकरण ने आर्या आईएएस कोचिंग, उज्ज्वल आईएएस एकेडमी, गीता डिजिटल लाइब्रेरी, ड्रीम लीडर लाइब्रेरी, इनोवेशन क्लासेज, सत्यम डिजिटल लाइब्रेरी और रेडियन डिजिटल लाइब्रेरी को सील कर दिया। एनओसी और मानचित्र स्वीकृति अनिवार्य प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि उसके क्षेत्र में संचालित सभी कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी को भवन का मानचित्र स्वीकृत कराना तथा अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करना अनिवार्य है। सभी आवश्यक अनुमतियां मिलने के बाद ही संस्थानों का संचालन किया जा सकता है। आगे भी जारी रहेगा अभियान एडीए अधिकारियों ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्राधिकरण की इस सख्ती के बाद कई कोचिंग सेंटर संचालकों ने अपने संस्थान अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं और आवश्यक दस्तावेजों को दुरुस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और भवन मानकों के पालन को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *