![]()
फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजेंद्र तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी ने गाजीपुर थाने में आत्मसमर्पण किया। यह घटना 21 जून की रात अहिरनखेड़ा गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। फायरिंग में धीरज निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार कर ली है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई 12 बोर की एसबीबीएल (SBBL) गन, एक खोखा कारतूस और शस्त्र लाइसेंस बरामद किया है। आरोपी ने बताया कि घटना के बाद उसने हथियार को अपने ट्यूबवेल पर छिपा दिया था। थाना प्रभारी गाजीपुर ने जानकारी दी कि बरामद हथियार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं में दर्ज मुकदमे में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
शादी में फायरिंग से युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार:लाइसेंसी बंदूक से चली थी गोली, हथियार भी बरामद