हाई स्कूल और इंटर कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से:जौनपुर के पांच केंद्रों पर होगी जांच, सीसीटीवी से निगरानी


जौनपुर में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होगा। यह मूल्यांकन जिले के पांच निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकाएं इन केंद्रों पर पहुंचाई जा रही हैं। मूल्यांकन केंद्र सूजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शिया इंटर कॉलेज, जनके कुमारी इंटर कॉलेज, राज इंटर कॉलेज और बीआरपी इंटर कॉलेज को बनाया गया है। पहले दिन डिप्टी हेड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर परीक्षकों को पूरी प्रक्रिया समझाएंगे। मूल्यांकन कार्य की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को शुचिता और पारदर्शिता के साथ मूल्यांकन करने के निर्देश दिए हैं। सचिव ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसी किसी भी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा जिसमें पैसे मिलेंगे। परीक्षकों को ऐसी कॉपियों पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। शिया इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक डॉ. अलमदार नजर ने बताया कि मूल्यांकन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से सुरक्षा व्यवस्था के बीच मूल्यांकन कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *