![]()
मथुरा में बाइक सवार बदमाशों ने गुटखा एजेंसी में काम करने वाले एक सेल्समैन की आंखों में मिर्च डालकर 5 लाख रुपए से ज्यादा की लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। सेल्समैन रुपयों को लेकर वापस एजेंसी पर जा रहा था तभी बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्च डाल दी और रुपयों से भरा बैग छीनकर फर्रा हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। थाना हाई वे क्षेत्र में हुई वारदात हाईवे थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने तंबाकू कंपनी के एक सेल्समैन से पांच लाख रुपये से अधिक की नकदी से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की, लेकिन देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। सेल्समैन जा रहा था वृंदावन वृंदावन निवासी जगदीश प्रसाद गौतम की शिखर तंबाकू इंटरप्राइजेज है। टाउनशिप स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी विजय उनकी फर्म में सेल्समैन के रूप में कार्यरत हैं। विजय प्रतिदिन मथुरा-वृंदावन क्षेत्र के विभिन्न दुकानदारों से वसूली कर नकदी कंपनी कार्यालय में जमा कराते हैं। सोमवार को भी विजय दिनभर की वसूली के बाद मंडी समिति क्षेत्र से वृंदावन की ओर जा रहे थे। उन्होंने नकदी से भरा बैग अपनी बाइक की टंकी पर रखा हुआ था। जब वह हाईवे थाना क्षेत्र में गोकुल रेस्टोरेंट के निकट पहुंचे, तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च डाल दी और झपट्टा मारकर बैग छीन लिया। मौके पर पहुंची पुलिस सूचना मिलने पर हाईवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के प्रतिष्ठानों और मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। हालांकि देर रात तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया था। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है,हालांकि पीड़ित के बताए अनुसार बदमाशों की तलाश की जा रही है। मुकद्दमा किया दर्ज पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल लूटी गई रकम का सही आंकलन नहीं हो सका है, लेकिन बताया जा रहा है कि बैग में पांच लाख रुपये से अधिक की नकदी थी।
Source link
मथुरा में सेल्समैन से लूट:बाइक सवार 5 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर हुए फरार,बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस