जौनपुर में दो पक्षों की मारपीट में युवक की मौत:आरोपियों ने बांस-बल्ली से हमला किया; गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात


जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव में सोमवार को हुई मारपीट में एक युवक सुमित कुमार सिंह (20) की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना दोपहर लगभग 2:30 बजे हुई, जब दो पक्षों के बीच आपसी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सुमित कुमार सिंह, जो देवरिया, बदलापुर के निवासी थे, को घटनास्थल के पास रखे बांस-बल्ली से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक, मृतक सुमित कुमार सिंह अपनी बाइक बनवाने के लिए अपने साथियों के साथ मई बाजार आए थे। वहीं पर विपक्षी मौजूद थे। इन्हीं दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल सुमित कुमार सिंह को तत्काल सीएचसी नौपेड़वा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, सीओ सदर परमानंद कुशवाहा, सीओ बदलापुर, थानाध्यक्ष बदलापुर और थानाध्यक्ष तेजी बाजार सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के पिता नीरज कुमार सिंह उर्फ गुड्डू ने बताया कि मेरे दो पुत्र थे जिसमें सुमित कुमार सिंह दूसरे नम्बर पर सबसे छोटे थे

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *