बरेली में दो युवकों को सांप ने डसा:क्रिकेट खेलते और खेत में फसल देखते समय हुई घटना


बरेली जिले में सांप के डसने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें समय पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पहली घटना किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर में हुई। यहां 18 वर्षीय कृष्णा साहू अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। खेल के दौरान गेंद झाड़ियों में चली गई, जिसे लेने के लिए कृष्णा झाड़ियों में गया। तभी एक सांप ने उसके पैर में डस लिया। सांप के डसने के बाद कृष्णा किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना सिरौली क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर मनकरा में हुई। 18 वर्षीय देवेंद्र सुबह अपनी फसल देखने खेत पर गया था। खेत की मेड़ पर बैठे एक सांप ने उसके पैर में काट लिया। सांप के काटने के कुछ ही देर बाद देवेंद्र की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *