![]()
महाराजगंज के गोपालपुर के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे महाराजगंज जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यह घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे हुई। घायल युवक की पहचान अनूप पुत्र प्रदीप के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल अनूप को महाराजगंज जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने भी मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Source link
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में घायल युवक:महाराजगंज में प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर