कूलर में करंट से 5 वर्षीय बच्चे की मौत:हाथरस के जोगिया गांव में हुआ हादसा, परिजन बिना पोस्टमार्टम ले गए शव


हाथरस के जोगिया गांव में आज दोपहर एक कूलर में करंट उतर आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना हाथरस गेट थाना क्षेत्र में हुई। परिजन बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जोगिया गांव के रहने वाले पंकज का पांच वर्षीय पुत्र सार्थक अपने घर में लगे कूलर के पास खेल रहा था। इसी दौरान कूलर में करंट आ गया और सार्थक उसकी चपेट में आ गया। हादसे का पता चलते ही परिजनों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद की और बच्चे को कूलर से अलग किया। इसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
जिला अस्पताल में किया मृत घोषित चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद, परिवार के सदस्य बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ ले गए। बताया गया है कि सार्थक अपने माता-पिता के साथ अपनी ननिहाल जोगिया में रहता था। वह अपने परिवार का इकलौता पुत्र था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *