मजदूरों से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, 4 की मौत:25 घायल, कई की हालत गंभीर; पिकअप के परखच्चे उड़े, लोग दूर जा गिरे


छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह टेमनी खुर्द के पास मजदूरों से भरी एक पिकअप सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग दूर जा गिरे। शुरुआती जानकारी में हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है। करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि अभी नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *