नोएडा में निवेश के नाम पर ठगे 62 लाख:वाट्सऐप ग्रुप पर जोड़ा, 17 बार में ट्रांसफर की गई रकम


शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने के बहाने साइबर ठगों ने महिला से 62 लाख रुपये ठग लिए। ठगों आइपीओ और शेयरों में निवेश कराने के बहाने रकम ट्रांसफर कराई। कुछ दिनों बाद पीड़िता ने मुनाफे समेत रकम निकलाने का प्रयास किया, लेकिन रकम नहीं निकलने पर ठगी का अहसास हुआ। पुलिस मामले में जांच कर रही है। वाट्सऐप ग्रुप पर जोड़ा
नोएडा सेक्टर 27 की रहने वालीं प्रीति गृहणी हैं। उनके पति शहर की एक कंपनी कार्यालय में प्रबंधक हैं। वह शेयर बाजार में भी रुचि रखती हैं। तीन मार्च को ठगों ने उनके मोबाइल नंबर को मार्क सिक्योरिटीज नाम के शेयर बाजार संबंधी वाट्सअप ग्रुप में जोड़ा गया था। ठग ने कथित डा. राजीव सिंह बनकर शेयर बाजार में निवेश कर पार्ट टाइम इनकम बनाने का सुझाव दिया। शेयर और आइपीओ में 30 प्रतिशत तक मुनाफा होने का दावा किया। आईपीओ पर भी लगाया पैसा
पीड़िता ठगों की बातों में आ गई। उन्होंने ठगों की बताई एप पर पंजीकरण किया। उन्होंने आइपीओ समेत दो तरह से रकम को लगाया। ठगों के बताए बैंक खातों में 17 बार में 62 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। 28 मार्च को रकम निकालनी चाही तो ठगों ने कर समेत कई मद के एवज में चार लाख रुपये और जमा कराने को बोला। रकम नहीं देने पर ठगों ने खाते को फ्रीज करने की बात कहकर संपर्क तोड़ दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *