तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत:अलीगढ़ में 3 किमी तक घसीटता ले गया, रगड़ से लगी आग; शव के टुकड़े हुए


​अलीगढ़ के सासनी गेट क्षेत्र में रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। टक्कर लगते ही बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने ट्रक रोकने के बजाय रफ्तार और बढ़ा दी। बाइक ट्रक के नीचे फंस चुकी थी, जिसे चालक करीब 3 किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। शव के टुकड़े हो गए। हाईवे पर रगड़ की वजह से बाइक में भीषण आग लग गई। वह पूरी तरह जल गई। रात करीब 9 बजे कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा निवासी मोहम्मद इंतसाब पुत्र नजीर अहमद अपनी स्प्लेंडर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह आगरा कट से दिल्ली हाईवे की तरफ मुड़े पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इंतसाब की मौके पर ही मौत हो गई। ​पकड़े जाने के डर से चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी और मडराक से थाना रोरावर क्षेत्र के गोंडा पुल तक करीब 3 किलोमीटर तक बाइक को बेरहमी से घसीटता चला गया। ​सड़क पर लोहे की रगड़ से उठी चिंगारियां हाईवे पर 3 किलोमीटर तक लगातार लोहे और पेट्रोल टैंक के रगड़ने से भयंकर चिंगारियां उठीं, जिसने कुछ ही देर में बड़ी आग का रूप ले लिया। गोंडा पुल के पास बाइक धू-धू कर जलने लगी। यहां किसी तरह बाइक ट्रक से निकली तो गाड़ी लेकर ड्राइवर फरार हो गया। ​हाईवे पर लगा जाम ​हादसे के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही मडराक और सासनी गेट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ, गोंडा पुल पर हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा देखा गया। पुलिस ने जली हुई बाइक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। ​सात भाई-बहनों में 5वें नंबर का था इंतसाब ​मृतक इंतसाब 6 भाइयों और एक बहन के परिवार में 5वें नंबर का था। वह घर का कमाऊ सदस्य था। जैसे ही मौत की खबर भुजपुरा स्थित उसके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अब हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *