दबंगई करने पर मालिक, चोरी के मामले में नौकर गिरफ्तार:आजमगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन वज्रपात के तहत बीच बाजार मारपीट करने वाले होटल मालिक को किया गिरफ्तार


आजमगढ़ जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन वज्रपात चल रहा है। इस क्रम में शहर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर दबंगई वाले वीडियो बनाकर आम जनमानस में दहशत फैलाने वाले और बीच बाजार में मारपीट करने वाले कालिका होटल के मालिक आदर्श चौहान को तीन आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया है। जिले में लगातार सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर दबंगई और दहशत फैलाने वाले लोगों को चिन्हित करके उनके विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शहर कोतवाली में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए दबंगई का प्रदर्शन करते दिखाई दिए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। इसी क्रम में पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया है और सुपर स्प्लेंडर बाइक को सीज भी कर दिया गया। इसके साथ ही तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। हिरासत में लिए गए युवाओं की पहचान आदर्श चौहान, कुंजेश जायसवाल और सत्यम गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस कस्टडी में आने के बाद तीनों युवकों ने माफी मांगते हुए दोबारा इस तरह की गलती न करने की बात को स्वीकार किया है। वहीं जहां एक तरफ दबंगई करने के मामले में होटल मालिक आदर्श चौहान को गिरफ्तार किया गया। वही होटल मालिक की तहरीर पर घर में चोरी करने वाले नौकर अतुल प्रजापति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। होटल मालिक के घर चोरी करने वाले आरोपी के कब्जे से सोने और चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है। जहां से जेल रवाना किया जाएगा। नौकर अतुल प्रजापति पर दो गंभीर अपराधी मुकदमे दर्ज हैं। गंभीरपुर थाना क्षेत्र में भी चला ऑपरेशन वज्रपात
जिले के एसएसपी के निर्देश पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर टीम बनाकर दबंगई और दहशत फैलाने वाले वीडियो पोस्ट करने वाले टीम 5062 और टीम 0333 नाम से समूह बनाकर बाइक के काफिले में वीडियो बनाकर पोस्ट करने वाले और गैंग संस्कृत को बढ़ावा देने वाले आरोपी को बुलाकर परिवार के लोगों की उपस्थिति में काउंसलिंग कराई गई। इसके साथ ही इस तरह की हरकत करने पर वैधानिक कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *