कृत पिपरा पीएचसी में 35 मरीजों का परीक्षण:निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मिली दवाएं और परामर्श


महराजगंज जनपद के कृत पिपरा प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 35 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, उनका उपचार किया गया और आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। ग्रामीणों ने इस अवसर पर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्राप्त किया। शिविर का संचालन डॉ. मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने मरीजों की जांच की, आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं और विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। डॉ. मिश्रा ने बदलते मौसम में विशेष सतर्कता बरतने, स्वच्छता बनाए रखने, शुद्ध पेयजल का उपयोग करने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। शिविर के दौरान फार्मासिस्ट इम्तियाज अहमद ने मरीजों को दवाओं का वितरण किया। लैब टेक्नीशियन गजेंद्र गुप्ता ने आवश्यक जांच कार्यों में सहयोग प्रदान किया, जबकि वार्ड बॉय छोटेलाल और स्वीपर सह चौकीदार चंद्रेश ने व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दिनभर स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की आवाजाही बनी रही। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की, ताकि लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *