नोएडा में 60 लग्जरी कार चोरी करने वाले दो गिरफ्तार:पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम, त्रिपुरा में बेचते है, शो रूम के बाहर गार्ड रूम से चाबी निकालकर करते थे चोरी


शो रूम के बाहर खड़ी लग्जरी कारों की चाबी चुराकर कार चोरी करने वाले दो गिरफ्तार किया है। ये दोनों अब तक 60 से अधिक कार पूर्वोतर के राज्यो मिजोरम और त्रिपुरा में बेच चुके है। पुलिस ने दोनों चोरों को सेक्टर-54 खरगोश पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी की फुटेज चेक की। इनके नाम नीरज शर्मा और अजय सरकार को गिरफ्तार किया। नीरज मूल रूप से उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर और अजय पश्चिम बंगाल के कूचबिहार का रहने वाला है। इनके पास से तीन लग्जरी कार महिंद्रा थार, हुंडई क्रेटा और फोर्ड इकोस्पोर्ट बरामद की गई।
सर्विस सेंटर और शोरूम बनाते थे निशाना
एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि आरोपी सर्विस सेंटर और शोरूम के बाहर रेकी करते थे। मौका मिलने पर गार्ड रूम से चाबियां चोरी कर कार को लेकर फरार हो जाते थे। बाद में इंजन और चेसिस नंबर से छेड़छाड़ कर असम बॉर्डर के डीलरों के जरिए मिजोरम और त्रिपुरा में बेच देते थे। 24 घंटे में थार चोरी का खुलासा
बरामद महिंद्रा थार (यूपी-16 सीवी-1000) को आरोपियों ने सेक्टर-59 स्थित कॉन्सेप्ट महिंद्रा के बाहर से गार्ड रूम से चाबी चोरी कर चोरी की थी। इस मामले में सेक्टर-58 थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा करते हुए वाहन बरामद कर लिया। दिल्ली से चोरी हुई थीं क्रेटा और इकोस्पोर्ट
बरामद फोर्ड इकोस्पोर्ट (डीएल-12 सीजी-3088) दिल्ली से चोरी की गई थी। उसके इंजन और चेसिस नंबर से छेड़छाड़ की गई थी। वहीं हुंडई क्रेटा वर्ष 2023 में दिल्ली से चोरी की गई थी, जिसके संबंध में ई-पुलिस स्टेशन एमवी थेफ्ट में मुकदमा दर्ज है। 60 से अधिक गाड़ियां बेचने का दावा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि अब तक वे करीब 60 चोरी की गाड़ियों को पूर्वोत्तर राज्यों के बाजार में खपा चुके हैं। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और वारदातों की जानकारी जुटाई जा रही है। मुख्य आरोपी नीरज शर्मा के खिलाफ दिल्ली और नोएडा में वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अजय सरकार के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *