![]()
युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर में एक नशामुक्ति अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की एनसीसी इकाई और जिला आबकारी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया और “नशा छोड़ो–जिंदगी जोड़ो” का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय, आबकारी निरीक्षक सदर आर.डी. वर्मा और आबकारी निरीक्षक तुलसीपुर प्रमिला रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया।छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय ने कहा कि नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने जोर दिया कि नशा युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर धकेलता है, जबकि जागरूकता उन्हें सही दिशा दिखाती है। ऐसे अभियान लोगों को नशे की गिरफ्त में आने से रोकते हैं, पीड़ितों को पुनर्वास का मार्ग दिखाते हैं और परिवारों को बिखरने से बचाते हैं। आबकारी निरीक्षक सदर आर.डी. वर्मा ने विद्यार्थियों को “नशा छोड़ो–जिंदगी जोड़ो” का मूलमंत्र दिया। उन्होंने सभी को जीवन में कभी भी किसी प्रकार का नशा न करने की शपथ दिलाई। वर्मा ने कहा कि यदि युवा शक्ति नशे से दूर रहेगी, तो देश का भविष्य और अधिक उज्ज्वल होगा।कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत डॉ. आलोक शुक्ल ने किया। महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट (डॉ.) देवेन्द्र कुमार चौहान ने सभी अतिथियों, अधिकारियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर डॉ. लवकुश पाण्डेय, डॉ. सुनील कुमार शुक्ल, डॉ. अमित वर्मा, डॉ. अभिषेक कुशवाहा, डॉ. शकुंतला सिंह सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक, छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स तथा आबकारी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने पर विशेष जोर दिया गया। महाविद्यालय परिसर में “नशा छोड़ो–जिंदगी जोड़ो” का संदेश गूंजता रहा, और युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
Source link
छात्रों, कैडेट्स ने ली नशामुक्ति की शपथ:नशा छोड़ो–जिंदगी जोड़ो अभियान से युवाओं को किया जागरूक