![]()
झांसी-ललितपुर नेशनल हाईवे पर बबीना के पास शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे यात्री बस और कंटेनर की टक्कर में 23 यात्री घायल हो गए। 1 महिला यात्री की हालत नाजुक है। हादसा उस समय हुआ जब अनियंत्रित बस सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। देखिए घटना की तस्वीर… अब पढ़िए पूरा मामला सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी बस प्रत्यक्षदर्शी कुंदन सिंह निवासी घिसौली के अनुसार, एक कंटेनर हाईवे किनारे स्थित ढाबे पर खड़ा था। जैसे ही वह सड़क पर चढ़ा, सामने से आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर कंटेनर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंच गए। कुंदन सिंह ने अपनी निजी गाड़ी से कई घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बबीना पहुंचाने में सहयोग किया। दोनों वाहन झांसी से ललितपुर की ओर जा रहे थे। हादसे में घायल यात्री हादसे में कौशल्या, साक्षी यादव, भोवन, मोनिका गुप्ता, रंजीत, सौरभ, अंश, निधि, शिवानी, अनुपम जोशी, राजकुमारी, अजय, विनोद, अनूप, रितेश, हिमांशु, रघुवीर, सद्दाम, बस चालक दीपाली, नितिन भटनागर, योगराज, रियान और राजेश विश्वास घायल हुए हैं। घायल यात्री झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर सीएचसी बबीना में डॉ. अभय प्रताप यादव की देखरेख में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान चिकित्सा टीम की शेफाली सिंह परिहार, कल्पना सचान सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूचना पर उपनिरीक्षक फूल सिंह, एडी मौर्य, माजिद खान सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है तथा हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। क्षेत्र अधिकारी प्रीति सिंहघटना स्थल पर मौका मुआना किया उसके बाद सामुदायिक शास्त्र केंद्र बबीना गई जहां उन्होंने घायलों की जानकारी ले
Source link
झांसी में बस-कंटेनर की टक्कर, 23 यात्री घायल:बबीना नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर