1200 सौ रुपए के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा…अधेड़:औराई में 440 वोल्ट के तार पर झूलने लगा, पुलिस-फायर ब्रिगेड ने सुरक्षित नीचे उतारा


भदोही में औराई कोतवाली क्षेत्र के उगापुर हीरापुर में 1200 रुपए के विवाद को लेकर एक 55 वर्षीय व्यक्ति बिजली के खंभे पर चढ़ गया। देर रात करीब 12 बजे हुई इस घटना में पुलिस और फायर ब्रिगेड की सक्रियता से व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारा गया, जिससे उसकी जान बच गई। रुमाल का फंदा बनाकर बिजली के खंभे पर चढ़ा जगदीश यादव (55 वर्ष), जो भूलन यादव के पुत्र हैं, शराब की दुकान पर हुए 1200 रुपए के विवाद के बाद रुमाल का फंदा बनाकर बिजली के खंभे पर चढ़ गए। उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन जगदीश पैसे की मांग को लेकर लगभग एक घंटे तक खंभे पर ही रहे। परिवार ने बताया कि उस समय बिजली कटी हुई थी, लेकिन सुबह 3 बजे बिजली आने पर जगदीश के गंभीर रूप से झुलसने का खतरा था। 440 वोल्ट के तार पकड़कर लटकने लगा घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल अश्विनी त्रिपाठी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की सहायता से सीढ़ी लगाकर जगदीश को नीचे उतारने का प्रयास किया। जगदीश 440 वोल्ट के तार पर झूल रहे थे। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने उन्हें पैसे वापस दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह नीचे उतरने को राजी हुए। यह पूरा घटनाक्रम सोमवार देर रात 12 बजे से 1 बजे तक चला, जिसे देखने के लिए गांव के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर जमा हो गए थे। शराब की दुकान पर सेल्समैन से हुआ था विवाद नीचे उतरने के बाद जगदीश ने पुलिस को बताया कि उगापुर की शराब दुकान पर शराब खरीदने के दौरान दुकानदार ने उनसे 1200 रुपए अधिक ले लिए थे। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो सेल्समैन ने उन्हें पुलिस की धमकी दी और थाने भेजने की बात कही। इसी बात से परेशान होकर वह घर आए और बिजली कटी होने के कारण खंभे पर चढ़ गए। पहले भी ऐसी हरकत करता था जगदीश के पिता भूलन यादव ने बताया कि जगदीश पहले भी ऐसी हरकतें करते रहे हैं। वह पूर्व में बिजली विभाग में काम करते थे, लेकिन शराब पीने की लत के कारण ठेकेदार ने उनसे काम लेना बंद कर दिया था। परिवार के सदस्यों ने यह भी बताया कि किसी ने उन्हें खंभे पर चढ़ते हुए नहीं देखा था; परिवार को इसकी जानकारी तब हुई जब वह तार पर झूलते हुए मदद के लिए आवाज लगा रहे थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *