सुलतानपुर में साइबर ठगी, महिला के ₹1.76 लाख वापस:साइबर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जालसाजों के खाते कराए फ्रीज


सुलतानपुर साइबर क्राइम पुलिस ने एक महिला से हुई 2.04 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 1.76 लाख रुपये वापस दिलाए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चारू निगम के कुशल निर्देशन में की गई। पीड़िता के साथ 4 अप्रैल 2025 को 5,000 रुपये, 6 अप्रैल 2026 को 99,950 रुपये और 7 अप्रैल को 1,00,000 रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। कुल 2,04,950 रुपये की ठगी होने पर पीड़िता ने साइबर क्राइम थाना सुलतानपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जालसाजों के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं और न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए संबंधित बैंकों से पत्राचार किया गया। इसके परिणामस्वरूप, पीड़िता के खाते में 1,76,195 रुपये (एक लाख छिहत्तर हजार एक सौ पंचानवे रुपये) की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। यह पूरी कार्रवाई एएसपी-नोडल अधिकारी बृजनारायण सिंह और क्षेत्राधिकारी साइबर थाना आलोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक, साइबर क्राइम थाना के नेतृत्व में साइबर थाना टीम द्वारा की गई। साइबर क्राइम पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या अपराध की घटना होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें। इसके अतिरिक्त, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सुलतानपुर के मोबाइल नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *