लखनऊ में मोहर्रम के शाही जरी जुलूस का VIDEO:ऊंटों पर बैठे बच्चे, झंडे लेकर कतार में चले लोग; इमाम हुसैन के लिए मातम


लखनऊ में मोहर्रम के पहले दिन पारंपरिक शाही जरी का जुलूस निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग शामिल हुए। इस जुलूस में 11 ऊंट शामिल किए गए। ऊंटों पर छोटे बच्चों को झंडा और अलम लेकर बैठाया गया। जुलूस का मुख्य आकर्षण शाही जरी रही, जिसे मोम और कागज से तैयार किया गया था। जुलूस में शंकर बैंड ने मातमी धुन बजाया। जुलूस के दौरान अकीदतमंद हाथों में हरे, नीले और काले झंडे लेकर ‘या हुसैन’ की सदाओं के साथ आगे बढ़ते रहे। नवाब मसूद अब्दुल्लाह ने बताया कि मोहर्रम के पहले दिन निकलने वाले शाही जरी जुलूस की शुरुआत अवध के तीसरे ताजदार मोहम्मद अली शाह ने वर्ष 1839 में की थी। ऊपर टैप कर देखिए शाही जरी के जुलूस का VIDEO…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *