225 करोड़ की साइबर ठगी की जांच करेगा ईडी:25 खातों में देश भर से की गई थीं 15 करोड़ ठगी की 27 शिकायतें, 6 आरोपी जेल में


शिवराजपुर में 450 म्यूल खाते खोलकर 225 करोड़ की ठगी करने वाले शिवराजपुर के साइबर गैंग की अब ईडी जांच करेगा। इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस से केस की पूरी डिटेल ईडी के अधिकारियों ने मांगी है। इसमें देश भर के कई राज्यों से पीड़ितों ने ठगी की शिकायत की थी। डीसीपी वेस्ट की साइबर सेल और शिवराजपुर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एक आरोपी काकादेव का फरार चल रहा है, जबकि गांव के आधा दर्जन आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। एनसीआरपी पोर्टल पर शिवराजपुर कस्बे की चार बैंकों के 25 खातों में ठगी की 27 शिकायतें आयी थीं। यह शिकायतें 15 करोड़ रुपये की साइबर ठगी से जुड़ी थीं। एनसीआरपी पोर्टल पर शिवराजपुर के हॉटस्पॉट होने के अलर्ट मिलने के बाद पुलिस ने यहां बहरमापुर जाने वाली कच्ची सड़क पर छापा मारकर शिवराजपुर के अशरफ खान, राजदीप, भीमरतन व कमल अरौल का सूरज कुमार और ठठिया कन्नौज का राजन कटियार को गिरफ्तार किया था। इस मामले में मनी लॉड्रिंग की आशंका के चलते ईडी ने जांच शुरू की है। बुधवार को ईडी के अधिकारियों ने कमिश्नरेट पुलिस से केस संबंधी पूरी सूचना मांगी है। ईडी के अधिकारियों ने पूछा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान कितनी और क्या-क्या बरामद हुआ। एफआईआर की कॉपी, रिकवरी की डिटेल, बैंक अकाउंट और खातों का ट्रांजेक्शन, मोबाइल की सीडीआर, क्रिप्टो करेंसी में निवेश और यूएसडीटी से रुपये एक्सचेंज की डिटेल, जेल भेजे गए आरोपियों और उनकी प्रापर्टी का डिटेल, फरार आरोपियों की जानकारी, टेलीग्राम पर काम करने का तरीका समेत सभी छोटी बड़ी जानकारी मांगी गई है। ईडी की ओर से इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस से संपर्क करने के साथ ही ई-मेल भी भेजा गया है। एक खाते में मिला था 10 करोड़ का ट्रांजेक्शन एनसीआरपी पोर्टल पर जो 25 खातों की 27 शिकायतें आयीं थीं। इनमें एक खाता श्रीरामजन सेवा केंद्र के नाम से है जिसकी संचालक शुभांशी हैं। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उन्हें पता ही नहीं था कि उनके नाम पर खाता चल रहा है। कुल 27 शिकायतों में इस खातें की 15 शिकायतें करीब 10 करोड़ रुपये की साइबर ठगी से जुड़ी मिली हैं। इन राज्यों से आयीं थी शिकायतें आरोपियों के पास से मिले खातों में तेलगांना, बंगुलुरू, ईस्ट दिल्ली, नवी मुंबई, वेस्ट बंगाल, कर्नाटक, तेलंगाना मल्काजगिरी, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली आउटर डिस्ट्रिक्ट, गोंडा, बिहार समस्तीपुर, तमिलनाडु, गुजरात, नासिक, नासिक रुरल, भोपाल समेत अन्य राज्यों से शिकायतें की गई हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *