![]()
अयोध्या राम मंदिर निर्माण के बाद बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच अब अपराधियों की नजर भी रामनगरी पर पड़ने लगी है। थाना पूराकलंदर क्षेत्र में पुलिस ने एटीएम फ्रॉड करने वाले बिहार के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपी खासतौर पर बुजुर्ग और भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते थे। ये एटीएम बूथ के बाहर या अंदर मदद के बहाने कार्ड बदल देते थे और फर्जी एटीएम थमा देते थे। इसके बाद असली कार्ड से पैसे निकालने या शॉपिंग कर लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 2 लाख रुपये नकद, कई फर्जी एटीएम कार्ड, ठगी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक स्विफ्ट कार बरामद की है। इस मामले में पहले से दर्ज दो मुकदमों का भी खुलासा हो गया है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि अयोध्या में बढ़ती भीड़ और एटीएम लेनदेन को देखते हुए उन्होंने इस शहर को निशाना बनाया था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Source link
रामनगरी में एटीएम फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़:बुजुर्गों को बनाते थे निशाना, बिहार के 3 शातिर गिरफ्तार, 2 लाख कैश व फर्जी कार्ड बरामद