अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित “गंगोत्री से गंगासागर” योग यात्रा के तहत मंगलवार को वाराणसी के रविदास घाट पर भव्य योग एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। गंगा तटवर्ती प्रमुख नगरों को जोड़त
.
देखें तस्वीर…

रविदास घाट पर हुआ योग।

बटुक भी आयोजन मे शामिल हुए।

छात्राओं ने किया सूर्य नमस्कार।
योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक – मंत्री
राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि योग को सभी अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है जो आज पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के कई देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में योग, आयुष और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए अनेक जनकल्याणकारी पहल संचालित की जा रही हैं।
बटुकों ने भी इस योग किया
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “Yoga for Healthy Ageing” के अनुरूप वक्ताओं ने स्वस्थ वृद्धावस्था, मानसिक संतुलन, तनाव प्रबंधन एवं समग्र स्वास्थ्य में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योग वैश्विक जन-आन्दोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है और करोड़ों लोग इसके लाभों से जुड़ रहे हैं।

कार्यक्रम में संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संकाय प्रमुख प्रो. राजाराम शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि कार्यक्रम संयोजक प्रो. शशिकांत द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ‘बबलू’ ने योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।