Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

नई दिल्ली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसके तहत NEET-UG री-एग्जाम से पहले एप पर अस्थायी रोक लगाई गई है। कोर्ट ने बुधवार को मामले की सुनवाई के लिए सहमति दे दी है।

सरकार ने 21 जून को होने वाली NEET-UG दोबारा परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर रोक लगाई थी। सरकार का कहना है कि कुछ लोग इस एप का इस्तेमाल पेपर लीक की अफवाह फैलाने और छात्रों से ठगी करने के लिए कर रहे थे।

टेलीग्राम CEO ने सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए मंगलवार को कहा था कि इस फैसले से भारत के 15 करोड़ से ज्यादा टेलीग्राम यूजर्स को सजा मिली है, न कि उन लोगों को जिन्होंने पेपर लीक की थी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *