गोरखपुर में तेज धूप और उमस से लोग बेहाल:38 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, मानसून का इंतजार


गोरखपुर में बुधवार की शुरुआत तेज धूप और उमस भरे मौसम के साथ हुई। सुबह सूरज निकलने के कुछ देर बाद ही गर्मी का असर बढ़ने लगा। हवा में नमी ज्यादा होने के कारण लोगों को सुबह से ही पसीने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। सड़क पर निकलने वाले लोग धूप और उमस से परेशान दिखाई दिए। मौसम विभाग के मुताबिक दिन चढ़ने के साथ धूप का असर और तेज हो सकता है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दोपहर के समय हल्की रफ्तार से हवा चल सकती है, लेकिन उमस से ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है। गर्मी से राहत के लिए बारिश का इंतजार पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बीच अब लोगों को बारिश का इंतजार है। तेज धूप और बढ़ती नमी के कारण दिन के साथ रात में भी गर्मी का असर बना हुआ है। पंखे और कूलर चलने के बावजूद लोगों को पूरी तरह राहत नहीं मिल पा रही है। आने वाले दिनों में मौसम करवट ले सकता है। आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ने के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू होने से गर्मी की मार धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है। मानसून की एंट्री से मिलेगी राहत गोरखपुर और आसपास के जिलों में 18 से 22 जून के बीच मानसून पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। मानसून की दस्तक से पहले तेज हवाओं और बारिश जैसी गतिविधियां बढ़ सकती हैं। बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। मौसम को देखते हुए लोगों को सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। दोपहर के समय जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें। ज्यादा पानी पीते रहें और धूप में निकलते समय सिर को जरूर ढकें। गर्मी से बचने के लिए हल्के और आरामदायक कपड़ों का इस्तेमाल करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *