Delhi Youth Suicide | Pawan Pistol Video Friend Shoots Himself

नई दिल्ली17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के न्यू अशोका गार्डन में मंगलवार को रील बनाते वक्त एक युवक की मौत हो गई। वह अपने दोस्त की पिस्तौल लेकर रील बना रहा था। इसे उसका दोस्त ही शूट कर रहा था।

पुलिस का कहना है पिस्तौल का लाइसेंस वीडियो शूट करने वाले दोस्त के नाम पर है। मामले की जांच की जा रही है।

खुद को गोली मारने से पहले वीडियो मे मुस्कुराता पवन।

खुद को गोली मारने से पहले वीडियो मे मुस्कुराता पवन।

दोस्त ने बताया मैगजीन लोड करने का तरीका

वीडियो के शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा है। रील बना रहा युवक पवन हाथ में पिस्तौल लिए है। पवन पहले उसमें मैगजीन लोड करता दिख रहा है।

वीडियो बनाने वाले दोस्त की आवाज भी वीडियो में सुनाई दे रही है। वह उसे मैगजीन लोड करने का तरीका बताते हुए सुनाई दे रहा है। वह कहता है– बटन पर क्लिक करो, अंदर चला जाएगा।

पिस्तौल सीने पर रखी और फायर कर दिया

लोड करने के बाद पवन ने पिस्तौल अपने सीने पर रखी। दोस्त जिसे यह सब एक खेल लग रहा था, वह पवन को बंदूक न चलाने को कहता है। इसके बाद पवन कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए देखा और पिस्तौल से फायर कर दिया। फायर होते ही दोस्त के ‘अरे नहीं’ चिल्लाने की आवाज आती है।

पवन खून से सना वीडियो में दिखाई देता है। उसके दोस्त की आवाज भी सुनाई देती है। वह कहता है, भाई, तूने क्या कर दिया। घायल

युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

———————–

ये खबर भी पढ़ें…

मोहाली में चौथी मंजिल से कूद युवक ने किया सुसाइड:नंगे पैर बिल्डिंग में घुसा, मम्मी-मम्मी चिल्ला रहा था; दरवाजा पीटकर बोला- मुझे बचा लो

मोहाली के सेक्टर-127 स्थित सिवांता सोसाइटी में मंगलवार दोपहर एक युवक ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिल्ली के रहने वाले 32 वर्षीय अंगद सिंह के रूप में हुई है। इस घटना से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.