![]()
शामली में एक ग्रामीण ने क्षेत्रीय लेखपाल पर जमीन से जुड़े काम के बदले 50,000 रुपए रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामला कैराना कोतवाली क्षेत्र के पावटी कला गांव का है। शिकायतकर्ता अमित पुत्र रकम सिंह का आरोप है कि वह अपनी जमीन से संबंधित कार्य को लेकर कई बार लेखपाल के पास गया। लेकिन हर बार उससे पैसे की मांग की गई। बिना रिश्वत दिए उसका काम जानबूझकर लंबित रखा जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह एक सामान्य परिवार से है। इतनी बड़ी रकम देना उसके लिए संभव नहीं है। इसके बावजूद उसे बार-बार परेशान किया जा रहा है। उसका कोई काम नहीं किया जा रहा। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी अमित ने आरोप लगाया कि लेखपाल व्हाट्सएप कॉल के जरिए उस पर समझौते का दबाव बना रहा है। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। इससे वह मानसिक और आर्थिक रूप से काफी परेशान हो चुका है। पीड़ित ने बताया कि उसने इस संबंध में सहारनपुर मंडलायुक्त समेत अन्य अधिकारियों से भी शिकायत की। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में अमित ने निष्पक्ष जांच कराकर दोषी लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अपर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा, मामले की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
लेखपाल पर 50 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप:शामली में पीड़ित ने डीएम से की शिकायत, जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई की मांग