नोएडा में मंदिर ध्वस्तीकरण का नोटिस:प्रबंधन ने नाराजगी व्यक्त की, बिना नक्शा पास कराए बना रहे मंदिर


सेक्टर-151ए में बन रहे एक मंदिर के ध्वस्तीकरण को लेकर प्राधिकरण के नोटिस जारी किया है। इसको लेकर मंदिर प्रबंधन ने नाराजगी जताई है। वहीं प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि बिना नक्शा पास डबल बेसमेंट का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा जिलाधिकारी से अनुमति भी नहीं ली गई है।
पुराने मंदिर को तोड़कर बनाया जा रहा जानकारी के मुताबिक सेक्टर-151ए स्थित कामबखशपुर गांव में पुराना इस्कॉन मंदिर बना हुआ था जो जर्जर हो चुका है। अब इसको तोड़कर बनाया जा रहा है। अब इसको डबल बेसमेंट तैयार कर बनाया जा रहा है। जबरन जारी किया गया नोटिस मंदिर से जुड़े प्रबंधन का कहना है कि कामबख्शपुर गांव की जमीन का प्राधिकरण ने अधिग्रहण नहीं किया है। इसके अलावा भूकंपविरोधी बिल्डिंग आर्किटेक्ट से डिजाइन कराकर इसको बनवाया जा रहा है। इसके बावजूद प्राधिकरण ने इसके ध्वस्तीकरण के लिए नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण ने कहा नहीं पास कराया नक्शा इस मामले में प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है इस निर्माण के लिए प्राधिकरण से नक्शा पास नहीं कराया गया है। इसके अलावा धार्मिक स्थल के निर्माण के लिए जिलाधिकारी की अनुमति जरुरी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *