![]()
गोरखपुर के तिवारीपुर क्षेत्र में माधवपुर बंधे के पास राप्ती नदी में नहाने गए 2 बच्चे डूब गए। आस-पास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य तेज कर दिया गया। एनडीआरएफ टीम ने एक बच्चे की बॉडी बाहर निकाली है। जबकि दूसरे की तलाश में रेस्क्यू जारी है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि चार बच्चे एक साथ नदी की तरफ जाते देखे गए थे। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों से इसकी छानबीन कर रही है। हालांकि दो बच्चों के परिजन माधवपुर बंधे पर पहुंच गए हैं। एक बच्चे की बॉडी बाहर आने के बाद चीख पुकार मच गई है। मौके पर कमिश्नर अनिक ढींगरा, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, एसडीएम सदर दीपक गुप्ता समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। बच्चों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहा है। घटना मंगलवार अपराह्न करीब 3 बजे की बताई जा रही है। माधवपुर बंधे के पास बच्चे राप्ती नदी में नहाने गए थे। जिनकी उम्र करीब 10 से 14 के बीच बताई जा रही है। गहरे पानी में जाने से वे डूब गए।
Source link
गोरखपुर राप्ती नदी में डूबे 2 बच्चे:एक की मिली बॉडी, दूसरे की तलाश में NDRF टीम कर रही रेस्क्यू