![]()
बुलंदशहर जनपद के दर्जनों गांवों से आए किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता डॉ. कुंवरवीर सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की। किसानों ने गन्ना नियंत्रक कानून की वापसी को किसान हित में लिया गया ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए उन्हें गुड़ खिलाकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर किसानों ने कहा कि जयंत चौधरी ने सदैव किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। गन्ना किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को गंभीरता से उठाकर उसका सकारात्मक समाधान कराने से किसानों में खुशी और विश्वास का वातावरण बना है। बैठक के दौरान किसान प्रतिनिधिमंडल ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की सीमा बढ़ाकर ₹5 लाख किए जाने की मांग रखी। यह किसानों की प्रमुख मांगों में से एक थी। समाधान के लिए सकारात्मक प्रयास का भरोसा दिलाया किसानों ने बीबीनगर क्षेत्र की अधिग्रहित भूमि का उचित एवं न्यायसंगत मुआवजा दिलाने की भी मांग की। इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया। जयंत चौधरी ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा। ताकि समस्या का समाधान हो सके। प्रतिनिधिमंडल ने कृषि, सिंचाई, फसल भुगतान एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने इन सभी मुद्दों पर तत्काल ध्यान देने का अनुरोध किया। जयंत चौधरी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके यथाशीघ्र समाधान के लिए सकारात्मक प्रयास का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता डॉ. कुंवरवीर सिंह, दिव्यांश चौधरी, रवि शर्मा, गजेंद्र सिंह दरोगा, धर्मेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, राजकुमार, परविंदर, धर्मपाल सिंह, दीपक सिंह, नवरंग चौधरी, महिपाल, राजू, शिव सिंह, के.पी. सिंह, भूदत्त शर्मा और टीकाराम शर्मा सहित कई किसान मौजूद रहे।
Source link
गन्ना कानून वापसी: किसानों ने जयंत चौधरी को गुड़ खिलाया:KCC सीमा 5 लाख करने और मुआवजे की मांग भी की