पत्नी को पार्लर कोर्स से रोका, पति हमला, VIDEO:हमीरपुर में रात में घर पर पथराव और मारपीट का आरोप, कार भी तोड़ी


हमीरपुर के सुमेरपुर कस्बे में एक घरेलू विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। सोमवार देर रात वार्ड नंबर-6 स्थित एक घर पर लगभग एक दर्जन लोगों द्वारा पथराव करने और कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है, जो अब सामने आया है। पीड़ित श्यामकरण के अनुसार, उन्होंने अपनी पत्नी को पार्लर का कोर्स करने जाने से रोका था। इसी बात से नाराज़ होकर पत्नी ने अपने मायके पक्ष के लोगों को बुला लिया। श्यामकरण का आरोप है कि सोमवार रात करीब 12 बजे पत्नी के परिजन उनके घर पहुंचे और पथराव किया। इस दौरान घर के दरवाज़े पर खड़ी एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की गई। श्यामकरण ने बताया कि जिस कार में तोड़फोड़ की गई, वह उनके एक रिश्तेदार की थी।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घर छोड़कर जाते समय उनकी पत्नी 70 से 80 हज़ार रुपये नकद और कुछ जेवरात भी अपने साथ ले गई। घटना के समय श्यामकरण घर में मौजूद थे और उन्होंने इस पूरी वारदात का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। इस मामले में सुमेरपुर थाना प्रभारी दुर्गेश राय ने जानकारी दी कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *