![]()
ईरान-अमेरिका, इजराइल युद्ध में ओमान में हुए एक ड्रोन हमले में सीकर जिले के विक्रम वर्मा (22) की मौत हो गई। वह खंडेला के अगलोई गांव के रहने वाले थे। यह घटना 14 मार्च की है। आज (मंगलवार) शव गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उधर, 1 मार्च को नागौर जिले के दलीप की मिसाइल अटैक में मौत हो गई। दलीप क्रूड ऑयल कंपनी के शिप पर जॉब करता था। 4 मार्च को इसकी जानकारी परिवार वालों को मिली थी। विक्रम वर्मा 23 फरवरी को मजदूरी के लिए ओमान गया था। वहां एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में सड़क बनाने का काम कर रहा था। हमले से पहले विक्रम ने अपनी मां, मामा, मौसी और बहन से ग्रुप वीडियो कॉल किया था। बात करते समय विक्रम ने कहा था- अच्छी तरह से हूं। खाना समय पर मिलता है और काम भी अच्छा है। इस दौरान विक्रम ने वहां के हालात पर चिंता जताई थी। विक्रम के पिता बनवारी लाल ने बताया- घटना की जानकारी विक्रम की मां के मामा के लड़के ने दी। वह भी ओमान में उसी कंपनी में दूसरी जगह काम करता है। कंपनी ने ही विक्रम की बॉडी भिजवाने का इंतजाम किया। विक्रम के परिवार में मां-पिता और तीन बहनें हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है। दो बहनें विक्रम से छोटी हैं। विक्रम परिवार का इकलौता सहारा था। वह घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से विदेश गया था।
Source link
ईरान-इजराइल युद्ध में राजस्थान के एक और युवक की मौत:4 दिन बाद गांव पहुंचा शव, ओमान की कंस्ट्रक्शन कंपनी में करता था काम