सीतापुर में योग सप्ताह, राज्यमंत्री राकेश राठौर हुए शामिल:लोगों से योग अपनाने का आह्वान, मंत्री बोले- योग ने विश्व में बनाई पहचान


आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सीतापुर जनपद में योग सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सभागार में किया गया। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’, जिलाधिकारी राजा गणपति आर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया। योग सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर आयोजित योग शिविर में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’ ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसने पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है तथा तनावमुक्त जीवन जी सकता है। जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए नियमित योग करने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने भी योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। आयुष विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद भर में एक सप्ताह तक विभिन्न स्थानों पर योग शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और सामूहिक योगाभ्यास आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प भी लिया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *