![]()
संभल के मोहल्ला कोट पूर्वी में सालों से बंद पड़ी एक मैंथा फैक्ट्री और ब्यूटी पार्लर में मध्यरात्रि में आग लग गई। इस घटना में दो लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। दमकल विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह घटना संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी की है। सत्यप्रकाश चाहल पुत्र वेद प्रकाश के तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बने ऑफिस से रात करीब 12 बजे धुआं निकलना शुरू हुआ। कुछ देर बाद आग की लपटें देखकर एक राहगीर ने शोर मचाया, जिसके बाद मोहल्ले के लोग सड़कों पर आ गए। धुआं भरने के कारण मकान मालिक सत्यप्रकाश चाहल का परिवार घर से बाहर नहीं निकल सका और दम घुटने से बचने के लिए छत पर चला गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विद्युत विभाग को भी सूचित किया गया, जिसके बाद संविदा लाइनमैन अशोक कुमार और उनकी टीम ने विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। दमकल विभाग की टीम ने रात 2 बजे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। दमकल विभाग आग लगने के वास्तविक कारणों की छानबीन कर रहा है। सत्यप्रकाश चाहल ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर उनके ऑफिस में फर्नीचर और कुछ अन्य सामान रखा था, जिसमें आग लगी। उन्होंने किसी बड़े नुकसान से इनकार किया है। उल्लेखनीय है कि इस ग्राउंड फ्लोर पर दस साल पहले मैंथा की फैक्ट्री और चार साल पहले तक ब्यूटी पार्लर संचालित होता था, लेकिन वर्तमान में दोनों ही बंद थे।
Source link
संभल में बंद मैंथा फैक्ट्री-पार्लर में लगी आग:दो लाख से अधिक का नुकसान, डेढ़ घंटे में काबू पाया