![]()
अम्बेडकरनगर में 28 दिनों से लापता एक बुजुर्ग का कंकाल मिला है। टांडा कोतवाली क्षेत्र के किशुनपुर गांव के रहने वाले 65 वर्षीय बैतुल्लाह की पहचान उनके कपड़ों और सामान से हुई। बैतुल्लाह 17 मई को अपने घर से पीलीभीत जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया और वे वापस नहीं लौटे। परिजनों ने पीलीभीत तक उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने 31 मई को टांडा कोतवाली में गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। आज किशुनपुर के पास नहर किनारे एक नरकंकाल मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टांडा कोतवाल तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद कपड़ों और एक झोले से परिजनों ने बैतुल्लाह के कंकाल की पहचान की। पुलिस ने नरकंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Source link
अम्बेडकरनगर में 28 दिन से लापता बुजुर्ग का कंकाल मिला:कपड़ों और सामान से हुई पहचान, पीलीभीत के लिए निकले फिर वापस नहीं लौटे