![]()
कन्नौज में रोडवेज बस स्टैंड पर राहगीर और चना विक्रेता के बीच बहस हो गई। दोनों में गाली-गलौज हुआ और फिर मारपीट हो गई। इस दौरान पिकेट ड्यूटी पर न कोई पुलिस कर्मी तैनात था और न ही होमगार्ड। जिस कारण आए दिन यहां झगड़े होते रहते हैं। सरायमीरा चौकी क्षेत्र में जीटी रोड पर स्थित रोडवेज बस स्टैंड के बाहर देर शाम दो लोगों में झगड़ा हो गया। उनमें गाली-गलौज और मारपीट हो गई। करीब 15 मिनट तक ये ड्रामा चलता रहा, लेकिन इस दौरान न तो वहां पिकेट ड्यूटी पर चौकी का कोई सिपाही तैनात था और न ही होमगार्ड। जिस कारण उनका झगड़ा शांत कराने वाला कोई नहीं था। झगड़े के दौरान यात्रियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामले को शांत कराया। चना विक्रेता ने बताया कि रोडवेज बस के पास एक व्यक्ति खड़ा था, जिसने उसकी चने से भरी डलिया को पलटने का प्रयास किया। जब उसे ऐसा करने से रोका तो वह गाली देने लगा और झगड़े पर आमादा हो गया। झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम 8 बजे तक बस स्टैंड के बाहर ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी रहती है, लेकिन वह लोग भी समय से पहले ही चले जाते हैं। जिस कारण बस स्टैंड पर आए दिन किसी न किसी के बीच झगड़ा होता रहता है। रात के समय चौकी पुलिस भी नदारद रहती है।
Source link
चना विक्रेता से विवाद के बाद राहगीर से मारपीट:कन्नौज बस स्टैंड पर भिड़े दो युवक, पिकेट ड्यूटी पर नहीं था कोई जवान