गोरखपुर में गैंगेस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार:नकली सोने को असली बता 6 लाख में बेचा, 2 व्यापारियों से की थी जालसाजी


गोरखपुर में गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहे आरोपी को कैंट पुलिस ने मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और उसके गैंग ने 6 लाख रुपए लेकर दो व्यापारियों को असली के बजाय नकली सोना बेच दिया था। इसी मामले में वह पहले भी गिरफ्तार हो चुका था। लेकिन जमानत छूट गया। बाद में पुलिस ने पूरे गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट लगाया। तभी से आरोपी फरार चल था। शनिवार को उसे पकड़ कर जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान गुजरात के सूबेदार खेड़ा निवासी किशोर राठौर के रूप में हुई। जानिए पूरा मामला…
जानकारी के मुताबिक, 7 जनवरी 2024 को सिद्धार्थनगर जिले के सर्राफा संजय कुमार गुप्ता और किराना व्यापारी घनश्याम प्रसाद को गिरोह ने अपना शिकार बनाया था। दोनों को पहले असली सोना दिखाकर भरोसे में लिया। जब वे सोना खरीदने को तैयार हो गए तब सिद्धार्थनगर से गोरखपुर में बुलाया। सिद्धार्थनगर से गोरखपुर बुलाया
लालच में फंसे दोनों व्यापारी तीन-तीन लाख रुपये में सोना खरीदने को तैयार थे। आरोपियों ने दोनों से छह लाख रुपये ले लिए और नकली सोना थमा कर फरार हो गए। रेलवे स्टेशन से हुई थी पहली गिरफ्तारी
चेक कराने के बाद जब व्यापारियों को पता चला कि उनके साथ ठगी हुई। तब उन्होंने कैंट पुलिस को सूचना दी। उस समय सीसी कैमरा की मदद से पुलिस ने जांच शुरू की। सीडीआर और मोबाइल टॉवर लोकेशन से पूरी गैंग को तब रेलवे स्टेशन के पास से SOG और कैंट पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने बढ़ाई धारा, गैंगेस्टर एक्ट लगा
उनके पास से भारी मात्रा में नकली सोना और रुपये बरामद हुए थे। जेल भेजने के बाद आरोपी जमानत पर रिहा हो गए थे। बाद में पुलिस ने उनपर गैंगस्टर का केस दर्ज किया, और फिर सबकी गिरफ्तारी की। गैंग के अन्य आरोपी तो पकड़ें गए, लेकिन किशोर राठौर फरार था और वांछित चल रहा था। शनिवार को पुलिस ने उसे भी मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी गोलघर चौकी इंचार्ज अवनीश पांडेय, पैडलेगंज चौकी प्रभारी आशीष दुबे ने की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *