बारिश और हवा से मिली राहत, धूप ने बढ़ाई उमस:पारा गिरकर 34.2 डिग्री पहुंचा, आज रात से सुबह तक बारिश का अलर्ट


कानपुर शहर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को सुबह बारिश और तेज हवाओं ने राहत पहुंचाई। शनिवार सुबह हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, बारिश थमने के बाद आसमान से बादल छंटते ही तेज धूप निकल आई, जिससे दोपहर के समय लोगों को फिर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। शाम होते-होते एक बार फिर चली ठंडी हवा ने मौसम को राहतभरा बना दिया। बाजारों में भी निकले लोग सुबह के समय हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। सड़कों और बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में मौसम अपेक्षाकृत खुशनुमा रहा। लेकिन दोपहर में सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। पसीने और चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। तापमान में दर्ज हुई गिरावट सीएसए की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 38.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। 14 जून तक बारिश और तेज हवाओं के आसार मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 14 जून तक सुबह से रात तक तेज हवाएं चलने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि दिन के समय बादलों के बीच से तेज धूप निकल सकती है, जिससे उमस बनी रहेगी। बारिश से मिली राहत, उमस ने बढ़ाई परेशानी बारिश और तापमान में गिरावट के बावजूद उमस लोगों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण लोगों को एक ही दिन में गर्मी, बारिश और उमस तीनों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *