![]()
मथुरा के प्रभारी मंत्री और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह ने निर्माणाधीन उच्च स्तरीय सुविधायुक्त सर्किट हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ पंकज कुमार वर्मा, डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र यादव सहित उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के विभिन्न अधिकारियों मौजूद रहे। 67.40 करोड़ रुपए में बनकर होगा तैयार निरीक्षण में मंत्री संदीप सिंह ने सर्किट हाउस की लागत, कार्यदाई संस्था, कार्य प्रारम्भ व पूरा होने की तिथि आदि की जानकारी ली। जिस पर अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि इस सर्किट हाउस की लागत रुपए 67.40 करोड़ है। सर्किट हाउस का कार्य उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड मैनपुरी इकाई मथुरा द्वारा किया जा रहा है। 29 प्रतिशत हुआ है सर्किट हाउस का काम सर्किट हाउस का कार्य दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को प्रारंभ हुआ था तथा 9 जनवरी 2027 तक पूरा किया जाएगा। सर्किट हाउस का कुल क्षेत्रफल 9782.62 स्क्वायर मीटर है। मंत्री संदीप सिंह ने अभी तक की भौतिक प्रगति की जानकारी ली, जिस पर अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि 29 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मंत्री ने निर्देश दिए कि कार्यों में तेज़ी लाएं तथा अधिक लेबर, मजदूर का प्रयोग करते हुए कार्य को समय से पूरा करना सुनिश्चित करें। सर्किट हाउस में होंगे 2 VVIP और 10 VIP रूम मंत्री संदीप सिंह ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणधीन सर्किट हाउस का नियमित निरीक्षण करते हुए मानकों के अनुरूप निर्माण को सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सर्किट हाउस में 2 वीवीआईपी रूम, 2 वीआईपी रूम, 10 जनरल रूम तथा 18 सिंगल सीटर रूम है। सर्किट हाउस में कॉन्फ्रेंस हॉल एवं डाइनिंग हॉल भी है। सर्किट हाउस में स्टाफ हेतु क्वार्टर एवं डोरमेट्री की सुविधा भी रखी गई है।
Source link
मथुरा में बन रहा सर्किट हाउस:प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण, जनवरी 2027 तक पूरा करने का है लक्ष्य