हाथरस में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:कर्ज वापस न मिलने पर तनाव में था, आठ महीने पहले हुई थी शादी


हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला विद्यापति नगर मुरसान गेट पर एक युवक ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की पहचान 32 वर्षीय सोनू शर्मा के रूप में हुई है, जो विद्यापति नगर मुरसान गेट का निवासी था। उसकी शादी आठ माह पहले शिल्पी से हुई थी। सोनू शर्मा भाजपा नेता देवेंद्र शर्मा की कोमल कांप्लेक्स स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर काम करता था, जबकि उसकी पत्नी भी एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान पर कार्यरत थी। घटना वाले दिन, सोनू और उसकी पत्नी दोनों अपनी-अपनी ड्यूटी पर गए थे। इसके बाद सोनू घर लौट आया और अपनी मां को शहर के मोहल्ला खाती खाना स्थित ननिहाल में छोड़कर वापस घर चला गया। जब वह दुकान नहीं पहुंचा और उसकी पत्नी को इसकी जानकारी हुई, तो उसने सोनू को फोन किया। कमेटी संचालक नहीं लौटा रहा था पैसा… फोन नहीं उठने पर उसने अन्य लोगों को सूचित किया, जिन्होंने सोनू को कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। परिजनों ने सोनू को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सोनू की पत्नी शिल्पी ने बताया कि पिछले कुछ समय से उनके पति का शहर के मोहल्ला खातीखाना निवासी एक व्यक्ति पर लगभग एक लाख रुपये का कर्ज था। यह व्यक्ति कमेटी का संचालन भी करता है। शिल्पी के अनुसार, उसके पति के बार-बार तगादा करने के बावजूद यह व्यक्ति कर्ज चुकता नहीं कर रहा था, जिसके कारण उसके पति तनाव में थे। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *