![]()
प्रतापगढ़ में शनिवार को हुई करीब एक घंटे की तेज बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दी, लेकिन कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी पैदा कर दी। खासकर, मेडिकल कॉलेज परिसर और सेनानी नगर में स्थिति गंभीर रही। तेज बारिश के कारण प्रतापगढ़ के मेडिकल कॉलेज परिसर में भारी जलभराव हो गया। अस्पताल परिसर ही नहीं, बल्कि अस्पताल के अंदर तक पानी भर गया। इस दौरान मरीजों और उनके तीमारदारों को पानी के बीच से होकर आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। जलभराव के कारण अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं शहर के सेनानी नगर मोहल्ले में भी बारिश का असर स्पष्ट दिखा। यहां सड़कों पर पानी भर गया, जिससे आवागमन बाधित हुआ और स्थानीय निवासियों को परेशानी उठानी पड़ी। तेज हवा के साथ हुई इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कई इलाकों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
Source link
प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में हुआ जलभराव:एक घंटे की बारिश से अस्पताल के अंदर तक भरा पानी, मरीज हुए परेशान