जंग के बीच आज भारत पहुंचेंगे दो और जहाज:नंदा देवी मुंद्रा और जग लाडकी कांडला पोर्ट पहुंचेगा; LPG टैंकर शिवालिक पहले ही आ चुका


अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 18वां दिन हैं। इस जंग के बीच भारत के दो जहाज ‘नंदा देवी’ और ‘जग लाडकी’ आज गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचेंगे। ये जहाज होर्मुज स्ट्रेट से तेल और गैस लेकर भारत आ रहे हैं। नंदा देवी जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG लदा है, जबकि जग लाडकी जहाज करीब 81 हजार टन कच्चा तेल लेकर भारत आ रहा है। इससे पहले भारतीय जहाज शिवालिक सोमवार को LPG लेकर ‘मुंद्रा पोर्ट’ पहुंच चुका है। इस जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है। शिवालिक जहाज के भारत पहुंचने का वीडियो… भारत ने होर्मुज स्ट्रेट के पास दो वॉरशिप तैनात किए भारत ने ईरान के पास मौजूद दुनिया के अहम समुद्री रास्ते होर्मुज स्ट्रेट के पास अपने दो युद्धपोत तैनात किए हैं। ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय नौसेना के ये टास्क फोर्स जहाज तेल और गैस लेकर भारत आने वाले व्यापारी जहाजों और टैंकरों को सुरक्षा देंगे। साथ ही जरूरत पड़ने पर उन्हें हर तरह की सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते खतरे के बीच भारत अपने ऊर्जा सप्लाई मार्ग और समुद्री व्यापार की सुरक्षा को लेकर सतर्क है।
इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *